class 9 hindi kavya khand chapter 8 - एक कुत्ता और एक मैंना - Arvindzeclass - NCERT Solutions

Post Top Ad

🎓

Welcome to Arvind ZeClass!

✨ Explore our latest AI-powered learning modules and smart evaluation tools to boost your study experience.

Friday, December 26, 2025

class 9 hindi kavya khand chapter 8 - एक कुत्ता और एक मैंना

 



Class 9 Hindi NCERT Solutions

पाठय पुस्तक -क्षितिज 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Notes, Class 9 Hindi Kshitij Syllabus, Class 9 Hindi Kshitij Book

गद्य  - खंड

 
          

--------------------------------------- 



एक कुत्ता और एक मैंना हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न अभ्यास 

प्रश्न -1 गुरुदेव ने शांति निकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

उत्तर -  गुरुदेव ने शांति निकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन बनाया क्योंकि वह वृद्धावस्था में थे। जिसके कारण गुरुदेव जी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता था और शांति निकेतन में बहुत भीड़भाड़ भी रहती थी। कुछ समय वे आराम से रहना चाहते थे इसलिए वह श्री निकेतन के पुराने तिमंजिले मकान में जाकर रहने लगे।

प्रश्न - 2 मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते।पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। गुरुदेव शांति निकेतन छोड़कर श्री निकेतन आते हैं तो अपना कुत्ता वहीं छोड़ आते हैं पर कुत्ते की स्वामी भक्ति उसे श्री निकेतन पहुंचा देती है। उसे रास्ता भी नहीं बताया फिर भी वह गुरुदेव को ढूंढते हुए उन तक पहुंच जाता है और वहां पहुंचने पर गुरुदेव मुस्कुरा कर उसके पीठ पर हाथ फेर देते हैं, मानो उसे परम आनंद की अनुभूति हो गई हो। वह अपनी पूछ हिलाकर वही उनके पास आंखे मूंद कर बैठ जाता है।


प्रश्न - 3 गुरुदेव द्वारा मैंना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया? 

उत्तर - गुरुदेव द्वारा मैंना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक ने तब समझा जब वह कविता को पढ़ते हैं। कविता में लिखी मैंना के भावों को अच्छे से पढ़ने के बाद लेखक ने मैंना को ध्यान से देखा तो मैंना की करूण मूर्ति अत्यंत साफ होकर उनके सामने आ जाती है।


प्रश्न - 4 प्रस्तुत पाठ एक निबंधहै। निबंध गद्य - साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्य पूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएं कहां झलकती हैं ? किन्ही चार का उल्लेख कीजिए।

उत्तर -  निबंध में उपर्युक्त विशेषताएं किस प्रकार से झलकती है -

1) ठीक उसी समय उनका कुत्ता धीरे-धीरे ऊपर आया और उनके पैरों के पास खड़ा होकर पूछ हिलाने लगा। गुरुदेव ने उसकी पीठ पर हाथ फेरा। वह आंखें मूदंकर अपने रोम - रोम से उस स्नेह रस का अनुभव करने लगा।


2 ) एक दूसरी बार में सवेरे गुरुदेव के पास उपस्थित था। उस समय एक लंगड़ी मैंना फुदक रही थी।गुरुदेव ने कहा - 'देखते हो', यह यूथ भ्रष्ट है। रोज फुदकती है यहीं आकर। मुझे इसकी चाल में एक करुण भाव दिखाई देता है।


3) एक मैना - दंपति नियमित भाव से प्रतिवर्ष यहां गृहस्थी जमाया करते हैं, तिनके और चिथड़ो का अंबार लगा देते हैं। भले मानस गोबर का टुकड़ा तक ले आना नहीं भूलते हैं। हम सुराखों में ईट भर देते हैं परंतु वह खाली बची जगह का भी उपयोग कर लेते हैं।


4) जब मैं इस कविता को पढ़ाता हूं तो उस मैंना की करुण मूर्ति अत्यंत साफ होकर सामने आ जाती है। कैसे मैंने देखकर भी नहीं देखा और किस प्रकार कवि की आंखें उसे बेचारी के मर्म स्थल तक पहुंच जाती है।


प्रश्न - 5 आशय स्पष्ट कीजिए -

इस प्रकार कभी की मर्म भेदी दृष्टि ने इस भाशाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव - सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।

उत्तर - कवि की मर्म भेदी दृष्टि संवेदनशीलता, सजकता ही इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल सत्य को देख सकती है क्योंकि आज के समय में मनुष्य, मनुष्य को ही नहीं समझ पाता है।


रचना अभिव्यक्ति

प्रश्न 6  पशु - पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।

उत्तर - गांव में हमारा एक कुत्ता है। उसका नाम कालू है और बहुत ही प्यारा है। जब भी हम गांव में जाते हैं, वह हमें देखकर बहुत खुश हो जाता है और अपनी खुशी और अपनापन दिखाने के लिए वह कभी उछल - कूद करता है तो कभी हमें चाटने लगता है और हमारे आगे पीछे घूमने लगता है। जब तक की हम उसे प्यार नहीं करते हैं। जैसे ही हम उसके सिर और पीठ पर प्यार से अपना हाथ फैरते हैं तो उसे जैसे सुकून मिल जाता है। वह वही हमारे पास ही बैठ जाता है। जानवर होते हुए भी उसे अपने और पराए की पहचान है।


भाषा अध्ययन

प्रश्न 7 - गुरुदेव जरा मुस्कुरा दिए।

में जब यह कविता पढ़ता हूं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे वाक्य में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार - चार वाक्य  छाँटिए।

उत्तर - सकर्मक और अकर्मक क्रिया के चार - चार वाक्य इस प्रकार से हैं -

सकर्मक क्रिया

1) दर्शनी बनाकर लिख रहा हूं।

2) गुरुदेव ने हम लोगों की ओर देखकर कहा।

3) हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।

4) कुछ और पहले की घटना याद आ रही है।

अकर्मक क्रिया

1) वे हंसकर पूछते थे।

2) मै चुपचाप सुनता जा रहा था।

3) यही सोच रहा हूं। 

4) एक दिन वह मैंना उड़ गई।


प्रश्न 8 -निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया - भेद बताइए 

उत्तर  - निम्नलिखित वाक्यों में कर्म केआधार पर क्रिया - भेद -

क)  मीना कहानी सुनाती है ।       सकर्मक

ख)  अभिनव सो रहा है।               अकर्मक

ग)   गाय घास खाती है।                सकर्मक

घ)   मोहन ने भाई को गेंद दी         सकर्मक

ड़)  लड़कियां रोने लगी।               अकर्मक


प्रश्न 9 - नीचे पाठ में से शब्द युग्मो के कुछ उदाहरण दिए गए हैं जैसे -

               समय - असमय, अवस्था - अनावस्था

इन शब्दों में 'अ' उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है।

पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमें 'अ' एवं 'अन' उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।
उत्तर  - 'अ' एवं 'अन' उपसर्ग लगाकर नए शब्द इस प्रकार से हैं -
'अ' उपसर्ग
शब्द               नया शब्द
मूल्य                 अमूल्य
सत्य                 असत्य
शांत                 अशांत
भाव                 अभाव 
विचार              अविचार   

'अन' उपसर्ग

शब्द                 नया शब्द

देखा                  अनदेखा

पढ़                   अनपढ़

जान                  अनजान

जाना                 अनजाना



Class 9 Hindi Kritika Question/Answer

पाठय पुस्तक - कृतिका 

____________________________

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Notes
 
 
______________________________ 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad