Class 9 Hindi kritika Chapter 5 - किस तरह आखिरकार मै हिंदी में आया - Arvindzeclass - NCERT Solutions

Post Top Ad

🎓

Welcome to Arvind ZeClass!

✨ Explore our latest AI-powered learning modules and smart evaluation tools to boost your study experience.

Thursday, August 20, 2026

Class 9 Hindi kritika Chapter 5 - किस तरह आखिरकार मै हिंदी में आया

 

 Class 9 Hindi  Kritika Question/Answer

पाठय पुस्तक -क्षितिज 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Notes, Class 9 Hindi Kshitij Syllabus, Class 9 Hindi Kshitij Book
____________________________

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kritika Notes
 
 
______________________________ 
 

अध्याय 5
किस तरह आखिरकार मै हिंदी में आया
शमशेर बहादुर सिंह


प्रश्न अभ्यास
प्रश्न - 1  वह ऐसी कौन सी बात रही होगी जिसने लेखक को दिल्ली जाने के लिए बाध्य कर दिया?
उत्तर - एक ऐसी बात जो लेखक से किसी के द्वारा कह दिया गया था। जो लेखक को आहत कर देती है उनके अंर्तमन को झंझोर कर रख देती है और उन्हें दिल्ली जाने के लिए इस तरह मजबूर कर देती है कि वह जिस हालत में थे उसी हालत में जो पांच - सात  रुपए उनके पास थे उन्हीं को लेकर दिल्ली के लिए पहली बस जो उन्हें मिलती है उसी पर चढ़कर चल दिए। 

प्रश्न - 2 लेखक को अंग्रेजी में कविता लिखने का अफसोस क्यों रहा होगा?
उत्तर - लेखक को अंग्रेजी का बहुत अच्छा ज्ञान नहीं था। जिसके कारण उन्होंने अंग्रेजी में जो कविताएं लिखी थी उनमें से एक अंग्रेजी कविता प्रकाशित होती है जो एक सॉनेट कहलाती है। शायद इसी कारण से लेखक को अंग्रेजी में कविता लिखने का अफसोस रहा होगा। 

प्रश्न - 3 अपनी कल्पना से लिखिए की बच्चन ने लेखक के लिए 'नोट' में क्या लिखा होगा?
उत्तर - बच्चन जी समझ गए होंगे कि लेखक बहुत ही मेहनती और प्रतिभावान है। इसलिए बच्चन जी ने लेखक के लिए नोट में उनके काम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना लिखी होगी। 

प्रश्न - 4 लेखक ने बच्चन के व्यक्तित्व के किन-किन रूपों को उभारा है?
उत्तर - लेखक ने बच्चन के व्यक्तित्व को सहज और प्रतिभा से पूर्ण माना है। जो दूसरों के जीवन में नई उमंग,आशा और जीवन में जान डाल देने की क्षमता रखते है। वह बहुत स्नेही, महान, मददगार और श्रेष्ठ कहानीकार होते हुए भी एक साधारण सरल व्यक्तित्व रखते हैं। 

प्रश्न - 5 बच्चन के अतिरिक्त लेखक को अन्य किन लोगों का तथा किस प्रकार का सहयोग मिला?
उत्तर - बच्चन के अतिरिक्त लेखक को अन्य लोगों का निम्नलिखित रूप से सहयोग मिला -
1) लेखक के भाई उन्हें कुछ रुपए भेज कर उनकी आर्थिक रूप से मदद करते थे। 
2) अपने ससुराल की एक मिस्टर और ड्रगिस्ट की दुकान पर कम्पाउडरी सीखने लगे। जिसमें काम दिलाने में उनके ससुराल की तरफ से मदद मिली। 
3) पंत जी की कृपा से लेखक को हिंदू बोर्डिंग हाउस के कॉमन रूम में एक सीट फ्री मिल गई थी। 
4) हिंदी ने लेखक को अपनी ओर खींचा। जिसका कारण निराला और पंत जी थे। 

प्रश्न - 6 लेखक के हिंदी लेखन में कदम रखने का क्रमानुसार वर्णन कीजिए?
उत्तर - लेखक के हिंदी लेखन में कदम रखने का क्रमानुसार वर्णन - 
1) लेखक ने हिंदी कविता लिखना गंभीरता से तब शुरू किया। जब उनको इंडियन प्रेस से काम करने का मौका मिला। जिसमें उनकी मदद पंत जी करते हैं। 
2) लेखक को हिंदी में लिखने का स्पष्ट कारण पंत जी और निराला से मिला।  इन्हीं से प्रभावित होकर वे हिंदी में लिखने का विचार करते हैं। 
3) इलाहाबाद के हिंदी साहित्य वातावरण में मित्रों से मिलने वाला प्रोत्साहन उन्हें हिंदी में आगे बढ़ने में मदद करता है। 
4) लेखक का हिंदी कविता में किया गया नया अभ्यास निरर्थक नहीं जाता है। सरस्वती में छपी उनकी एक कविता ने निराला जी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कुछ निबंध भी लेखक द्वारा लिखे गए थे। 
5) बच्चन जी का लेखक को जीवन में आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान था। 

प्रश्न - 7 लेखक ने अपने जीवन में जिन कठिनाइयों को झेला है, उनके बारे में लिखिए। 
उत्तर - लेखक ने अपने जीवन में निम्नलिखित कठिनाइयों को झेला है -
1) ऐसी बात जो लेखक को किसी के द्वारा कह दी जाती है। वह बात उन्हें अंदर तक तोड़ देती है जिसके कारण वह जिस हालत में थे। उसी हालत में कुछ पांच - सात रुपए लेकर दिल्ली के लिए पहली बस में चल देते हैं। 
2) करोल बाग में एक कमरा लेकर रहने लगे और वहां रह कर पेंटिंग सीखने लगते हैं। 
3) लेखक अंदर से बहुत दुखी थे। कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी का देहांत टीवी से हो चुका था। 
4) प्रीवियस और फाइनल की फीस बच्चन जी भरते थे। वह चाहते थे लेखक किसी भी तरह एक काबिल आदमी बन जाए। 
5) लेखक को हिंदी कविता लिखने में हिंदी भाषा में आने वाली कठिनाइयां झेलनी पड़ी क्योंकि उनका पालन पोषण उर्दू परिवार के वातावरण में हुआ था और थोड़ी बहुत अंग्रेजी आती थी। 




Class 9 Hindi NCERT Solutions

पाठय पुस्तक -क्षितिज 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Notes, Class 9 Hindi Kshitij Syllabus, Class 9 Hindi Kshitij Book

गद्य  - खंड

 
          

--------------------------------------- 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad